Jaunpur News : नागाकुटी मंदिर से मझौली जाने वाला मार्ग बना खंडहर, राहगीरों को हो रही परेशानी

Naya Savera Network
रतन लाल आर्य
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के नागाकुटी मंदिर से होकर मझौली गांव जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से पूरा मार्ग खंडहर तालाब में तब्दील हो गया है, और सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रोड़ पर पड़े हुए हैं।जिससे राहगीरों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह सड़क मझौली गांव सहित कई अन्य गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन बाइक सवार के वाहन पंचर हो रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। बरसात के दौरान स्थिति और अधिक भयावक हो जाती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि जिला प्रशासन, क्षेत्रीय सांसद, विधायक तथा जिला पंचायत सदस्य का इस ओर कोई ध्यान न देने से जनता में काफीआक्रोश  है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क पर केवल गिट्टी और पत्थर डाल देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। यदि समय रहते इस मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो लोगों का आवागमन और अधिक कठिन हो जाएगा तथा सरकार की विकास योजनाओं की मंशा पर भी सवाल खड़े होंगे। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर निकलने से पैदल चल पाना दुश्वार हो गया है।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर के वरिष्ठ डॉक्टर हरिनाथ यादव  की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!