Jaunpur News : स्वर्णकार समाज और सर्राफा एसोसिएशन की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर

Naya Savera Network
शाहगंज, जौनपुर। स्वर्णकार समाज और सर्राफा एसोसिएशन की संयुक्त बैठक रविवार को आयोजित हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, नए अध्यक्ष के चुनाव और अधिक से अधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने व्यापारियों की एकजुटता और उनके हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक स्वर्णकार और सर्राफा व्यवसायियों को जोड़ा जाना जरूरी है। व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के प्रयास करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।

बैठक में सुशील सेठ बागी, नरेंद्र कुमार सेठ, जन्मेजय सोनी, गया प्रसाद वर्मा, विजय कुमार सेठ, अभिलाष आर्य, राजकुमार सेठ ‘अश्क’, रितेश कुमार आर्य, महेंद्र प्रताप वर्मा, चैतन्य वर्मा, अभिषेक सोनी, छोटे लाल सेठ, रवि आर्य, छेदी लाल वर्मा और अखिलेश आर्य समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने संगठन को सक्रिय बनाने और समाज व व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

पूर्वांचल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

प्रज्ञा एसोसिएट के प्रोपाइटर अजय कुमार सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!