Jaunpur News : प्रो. सुधाकर सिंह बने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खेलकूद परिषद अध्यक्ष

Naya Savera Network
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के खेलकूद परिषद के अध्यक्ष पद पर शाहगंज स्थित राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कॉलेज ताखा के प्राचार्य प्रो. सुधाकर सिंह को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

महाविद्यालय परिवार ने कहा कि प्रो. सुधाकर सिंह के अनुभव, कुशल नेतृत्व और कार्यक्षमता से विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलने के साथ ही खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्राचार्य को विश्वविद्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। शिक्षकों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

योग प्रशिक्षक डॉ. राज यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर के प्रमुख व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!