चंदवक। क्षेत्र के चौबेपुर गांव में युवक व युवती के साथ मारपीट, गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने महिला की तहरीर पर दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौबेपुर गांव निवासी राजेश शर्मा की पत्नी सोनी शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मेरे बेटे नीतीश शर्मा को पुरानी रंजिश के कारण गुरुवार रात में बगेरवा गांव निवासी शुभम चौबे व चौबेपुर गांव निवासी गणेश चौबे ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने गई पुत्री सुजाता के साथ अभ्रदता करते हुए गाली गलौज दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jaunpur News : गाली गलौज, मारने पीटने के आरोप में दो विरुद्ध मुकदमा दर्ज
अगस्त 01, 2026
Tags


