Jaunpur News : रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, दो पर प्राथमिकी

Naya Savera Network
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के पपरावन गांव में रास्ते से गुजर रहे एक युवक से मारपीट के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त गांव निवासी शमशाद अली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार की शाम वह अपने घर के पीछे जा रहा था। इसी दौरान गांव के टिंजू सिंह और कर्मवीर सिंह उर्फ मंटू ने रास्ते में रोककर हाथ-पैर व डंडों से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

 बीच-बचाव करने पहुंची उसकी दादी को भी धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!