Jaunpur News : दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के हंसियां (घटमापुर) गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी रंजना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 14 जून 2025 को गांव के ही आशीष कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में तीन लाख रुपये नगद, चेन और अंगूठी देने के बावजूद पति आशीष कुमार, सास सुनीता और ससुर राजेंद्र उर्फ जग्गू मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट की जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि चार जुलाई की रात करीब 12 बजे पति ने हाथ-पैर और डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। आरोप है कि इसके बाद भी पति ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115(2) और 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!