Jaunpur News : रास्ते के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भगवानपुर गांव निवासी ओम प्रकाश ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर जबरन रास्ता बनाया जा रहा था। विरोध करने पर लालचंद, उमेश, विनोद, अखिलेश, राहुल, लालमन और जितेंद्र ने मारपीट की। आरोप है कि ईंट लगने से जगरनाथ के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि विराट के पैर में चोट लगी। पीड़ित ने सोना देवी और आरती पर भी ईंट चलाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के उमेश गौतम ने आरोप लगाया कि पुराने विवाद को लेकर नखड़ू, आशीष, विशाल, सुमित, हर्सु, जगरनाथ, अमित, अवनीश और रवि ने मारपीट कर उमेश, अखिलेश, विनोद तथा आशा शकुंतला को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर बीएनएस की धारा 191(2), 115(2) और 351(3) के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे पक्ष की प्राथमिकी में धारा 352 भी जोड़ी गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!