Jaunpur News : सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन एवं जागरूकता का शुभारंभ

Naya Savera Network
छात्र-छात्राओं को हस्तशिल्प की बारीकियां सीखने के साथ स्वरोजगार के अवसरों की दी जाएगी जानकारी

बदलापुर, जौनपुर। हस्तशिल्प सेवा केंद्र, कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, वाराणसी के तत्वावधान में सोमवार को सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज, बदलापुर में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भारत की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा से परिचित कराना तथा उन्हें शिल्पकला के प्रति जागरूक करना है। तीन दिनों तक विभिन्न विधाओं के सिद्धहस्त शिल्पकार विद्यार्थियों के समक्ष लाइव प्रदर्शन कर शिल्प निर्माण की बारीकियां, उसकी निर्माण प्रक्रिया, व्यावहारिक उपयोग, विपणन तथा स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी देंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत चार प्रमुख हस्तशिल्प विधाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। इनमें कढ़ाई शिल्प का प्रदर्शन जेबी अख्तर, जरी-जरदोजी शिल्प का प्रदर्शन अफसाना बानो, टेराकोटा शिल्प का प्रदर्शन दिनेश प्रजापति तथा मूंज शिल्प का प्रदर्शन दिनेश कुमार द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं महाविद्यालय प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कालीन प्रशिक्षण अधिकारी भवानी प्रसाद, ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की सचिव डॉ. अंजू रानी सिंह, महाविद्यालय के डॉ. बृजेश मिश्र, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. विनय दुर्गेश शर्मा, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, डॉ. रेखा मिश्रा, डॉ. रागिनी सिंह, डॉ. शशिकला सिंह सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखण्ड प्रताप सिंह के निर्देशानुसार कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं में पारंपरिक हस्तशिल्प के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा उन्हें स्वरोजगार के नए अवसरों की जानकारी भी प्राप्त होगी।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!