निर्भय सक्सेना
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में कारगिल युद्ध विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर हुए कार्यक्रम में शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके श्रद्धांजलि दी गई। कारगिल युद्ध में विजय पताका फहरा कर लौटे बहादुर जांबाज सिपाही सूबेदार राम सिंह सहित कई फौजियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मान स्वरूप हार, शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र कार्यक्रम के अतिथि कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इन्द्र देव त्रिवेदी, कार्यक्रम संयोजक जसवंत सिंह भाकुनी ने प्रदान किया।
बरेली कैंट स्थित कारगिल चौक पर हुए कार्यक्रम के अतिथि बीजेपी से कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि हमने देश के बहादुर जवानों की निर्भीकता के कारण कारगिल फतेह किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में जिन जवानों ने अपनी जान गवां दी उनको देश नमन करता है। संयोजक कैप्टन जसवंत सिंह भाकुनी ने कहा कि 27 वर्ष पहले कारगिल युद्ध जीतकर दुनिया में हमारा सिर गर्व से ऊंचा हुआ। समानित होने वाले सूबेदार राम सिंह ने भी कारगिल से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कारगिल युद्ध जीतने के लिए हमें कई बड़ी- बड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ा।
कार्यक्रम का प्रारंभ ऐ मेरे वतन के लोगों गीत से मधु वर्मा ने किया। प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, सुरेश बाबू मिश्रा, डी. डी. शर्मा, मुकेश सक्सेना, विक्रम सिंह, कैप्टन राम लाल, कैप्टन प्रमोद उपाध्याय, जितेंद्र सक्सेना, कमल भाटिया, संध्या भाटिया, हेमंत कुमार शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार कोहली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Contact-9956972861,%209956973761.jpg)
