Jaunpur News : चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात व नगदी पर फेरा हाथ

Naya Savera Network
चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष,जांच में जुटी पुलिस 
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अमीहित (पकड़िया) गांव निवासी धनशीला पत्नी शैलचंद के घर को बीती रात अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे लगी खिड़की को तोड़कर घर में घुस आलमारी में रखें लाखों रूपये के बेशकीमती जेवरात (मांगटिका,नथिया,चांदी की हाथमेहंदी,चांदी का पायल) व नगदी पांच हजार रूपये लेकर फरार हो गए।सुबह जब भुक्तभोगी घर का दरवाजा खोला तो खुली आलमारी व बिखरा सामान देख आवाक रह गया,देखते ही देखते चोरी की घटना आग की तरह गांव में फैल गई।भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय मय टीम के साथ मौके ए वरदात का मुआवना कर मामले की छानबीन में जुट गई। भुक्तभोगी ने पुलिस से फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाने की मांग की,जिसपर प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों की मांग पर टीम को बुलाने का आश्वासन दिए,खबर लिखे जाने तक फॉरेंसिक टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

चोरों ने तीन वर्ष पूर्व भी मकान को बनाया था निशाना
भुक्तभोगी के अनुसार चोरी की यह घटना पहली बार नहीं हुई है इसके तीन वर्ष पूर्व भी चोरों ने छत के सहारे घर में घुस चोरी की वारदात को अंजाम दिए थे।दूसरी बार चोरी की इस घटना से जहां ग्रामीणों में रोष का माहौल व्याप्त है तो वही भुक्तभोगी धनशीला पत्नी शैलचंद कोतवाली पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग को उठाई।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!