Jaunpur News : सुरेरी थाना बना हरियाली की मिसाल, एक दिन में लगाए गए 900 पौधे

Naya Savera Network
जौनपुर। प्रदेश सरकार के "एक पेड़ मां के नाम 2.0" एवं वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को सुरेरी थाना परिसर, डम्पिंग यार्ड तथा कस्बा चौकी परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में विभिन्न प्रजातियों के करीब 900 पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी, थानाध्यक्ष सुरेरी दिव्य प्रकाश सिंह तथा समस्त पुलिस कर्मियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।

उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण दिया जा सकता है। उन्होंने आमजन से भी पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ, मड़ियाहूं इकाई के पत्रकार बृजेश मिश्रा, राजनारायण गिरी, अजय मिश्रा, पंकज राय, मुकेश सिंह एवं शिवानी ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एक साथ 900 पौधों के रोपण से पूरे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!