Thane News : अग्रणी मिश्रा के प्रथम भरतनाट्यम मंचारोहण की जमकर की गई सराहना

Naya Savera Network
ठाणे।  गडकरी रंगायतन में संस्कृति अकादमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स के व्यवस्थापन एवं मार्गदर्शन में आज एक भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भरतनाट्यम प्रशिक्षण के बाद कुमारी अग्रणी रूचि मनीष मिश्रा को प्रमुख आचार्य श्रीमती आशा सुनील कुमार एवं अन्य आचार्यों के आशीर्वाद के साथ मेडल एवं स्नातक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुई। तत्पश्चात अग्रणी, नेहा एवं अनुभूति द्वारा शारदा कौत्वम, जतिश्वरम, शिव पंचाक्षर स्त्रोतम, वर्णम, आदिदानो रंगा, दुर्गा स्तुति राम भजन एवं तिल्लाना की संगीतमय एवं मनमोहक नाट्य प्रस्तुति की गयी।अग्रणी द्वारा रामभजन में सीता स्वयंबर की एकल नाट्य प्रस्तुति पर प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।भरतनाट्यम में अरंगेत्रम का शाब्दिक अर्थ मंच पर प्रथम बार आरोहण होता है। यह आयोजन एक स्नातक समारोह की तरह है जो बर्षों की कठिन मेहनत एवं प्रशिक्षण के बाद छात्र की व्यावसायिक यात्रा का प्रतीक है। कुमारी अग्रणी की यह यात्रा दस वर्षों में सम्पन्न हुई है। जिसमें अकादमी द्वारा पितृ पक्ष एवं मातृ पक्ष के परिजनों को आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया गया था।  मंगलम नाट्य प्रस्तुति एवं हर-हर महादेव के उद्घोष से कार्यक्रम का  समापन हुआ। कार्यक्रम में पितृ पक्ष से दादा सुरेश चन्द्र देव नारायण मिश्र (सेवानिवृत शिक्षक )एवं दादी सुमित्रा ने अग्रणी को आशीर्वाद दिया। अन्य पारिवारिक सदस्यों में उमेश मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ,बदलापुर, जय प्रकाश मिश्र(सेवानिवृत मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक ) विजयप्रकाश मिश्र (सेकेण्डरी शिक्षक), गिरीश मिश्र(लान टेनिस कोच )हरीश, अजय, अवनीश-रानी मिश्र सभी सपरिवार, वशिष्ठ सपरिवार के साथ-साथ मातृ पक्ष से प्रेम नाथ मिश्र एवं राजेन्द्र नाथ मिश्र, श्रीमती रश्मि पाण्डेय, विश्वम्भर नाथ पाण्डेय सपरिवार,तथा अन्य सम्बन्धियों एवं उपस्थित शुभचिंतकों ने अग्रणी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!