Lucknow News : बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुक्तेश्वर ने की शिष्टाचार भेंट, समग्र शिक्षा व्यवस्था पर हुई सार्थक चर्चा

Naya Savera Network
लखनऊ। शनिवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से आई.ए.एस. स्टडी सेंटर एवं मुक्ताकाश ज्ञानपीठ के संस्थापक शिक्षाविद् मुक्तेश्वर ने शिष्टाचार भेंट कर समग्र शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

भेंट के दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक एवं मूल्यपरक शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी, शिक्षण में नवाचार तथा शिक्षा को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं रोजगारोन्मुख बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

शिक्षाविद् मुक्तेश्वर ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं की प्रतिभा को उचित मार्गदर्शन एवं अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों पर अपने विचार व्यक्त किए।

Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!