Mumbai News :समाजसेवी रमापति बिंद ने ली बिंद समाज विकास संघ की सदस्यता

Naya Savera Network
मुंबई। वरिष्ठ समाजसेवी रमापति पुत्र राम कृपाल बिंद ने 1 जुलाई को संघ के जनसंपर्क कार्यालय दादर मुंबई में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शेषधर बिंद के कर कमलों द्वारा सदस्यता ग्रहण की।रमापति बिंद,ग्राम सभा हसिया,पोस्ट सरसरा, जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। रमापति लगभग 50 साल के अनुभवी समाजसेवी हैं, अखिल भारतीय बिंद जातिय सुधार महासभा में भी कार्यरत हैं।भारत के कोने-कोने में समाज के निचले पायदान से लेकर शिक्षित, गैर शिक्षित, राजनीतिक, सामाजिक, गतिविधियों में नजर रखते हुए समाज सेवा में अपना जीवन व्यतीत करते हैं।इनका कहना है कि इंसान अपनी रोजी-रोटी, पेट पालन तो करता रहता है, अगर अपना जीवन समाज के लिए न्योछावर नहीं किया तो मनुष्य रूप में जन्म लेना व्यर्थ है।रमापति बिंद,खुश दिल,खुले मन,खुले विचारों के धनी समाज सेवी है।उन्होंने संघ को बताया कि बिंद समाज विकास संघ, बहु चर्चित एवं लोकप्रिय संगठन है।राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूरी कमेटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि संघ ने हमें समाज सेवा करने का मौका दिया है, मैं तन मन धन से संघ के नीति और नियमों का पालन करते हुए तन मन धन से हमेशा तत्पर रहूंगा।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!