जौनपुर। मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालको के उत्थान एवं राज्य में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने व रोजगार उपलब्ध कराने हेतु राज्य पोषित योजना मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जिला स्तरीय बैठक 01 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में देर सायं सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी द्वारा इस योजना के सम्बन्ध में प्राप्त आवेदनों पर पात्र-अपात्र आवेदनों की समीक्षा की गयी। इस योजनान्तर्गत कुल 97 आवेदन 70.056 की कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी, जिसे सर्वसम्मति से जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित किया। जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री मत्स्य योजना को मत्स्य पालकों की आय दुगना करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना बताया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, उप निदेशक मत्स्य वाराणसी आदि अन्य सदस्य उपलब्ध रहे, जिनका मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य जौनपुर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


