Jaunpur News : थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा ₹50,000/- का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Naya Savera Network
जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 229/2021 धारा 406/409/420/467/468 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर चल रहे पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त हृदयनारायण मिश्र पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्र निवासी सौदमा थाना पवई जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी महोदय अपने आदेश द्वारा 50000/ का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त की निरंतर तलाश की जा रही थी किंतु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वयं को कहीं अन्यत्र छुपाए हुए था। रविवार को अभियुक्त के घर अचानक पहुंचे अभियुक्त घर पर मौजूद मिला जिसे न्यायालय मानवाधिकार आयोग तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के निहित निर्देशों का समुचित पालन करते हुए कारण गिरफ्तारी विवरण व अधिकार से अवगत कराते हुए समय 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया ।
शाहगंज पुलिस ने बताया कि थाना शाहगंज पर  19/08/2021 को समय 16.20 बजे वादी मुकदमा श्री राजेश प्रसाद पुत्र शारदा प्रसाद मिश्र तत्कालीन प्राधानाचार्य शाहगंज पब्लिक इण्टर कालेज शाहगंज जनपद जौनपुर द्वारा हृदयनारायण मिश्र पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्र नि0 सौदमा थाना पवईं जनपद आजमगढ़ पूर्व प्रधानाचार्य शाहगंज पब्लिक इण्टर काजेल शाहगंज जनपद जौनपुर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था दौरान विवेचना अभियोग उपरोक्त में नामित अभियुक्त हृदयनारायण मिश्र पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्र नि0 सौदमा थाना पवईं जनपद आजमगढ़ पूर्व प्रधानाचार्य शाहगंज पब्लिक इण्टर काजेल शाहगंज जनपद जौनपुर गिरफ्तार/हाजिर नहीं हुआ जिसके सम्बन्ध में न्यायालय ए.सी.जे.एम. द्वितीय जौनपुर से 28/03/2022 को एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था तथा न्यायालय ए.एम. तृतीय जौनपुर से 12/10/2022 को धारा 82 सीआरपीसी की आदेशिका जारी की गयी। जिसका नियमानुसार दबिश/उद्घोषणा तामीला 29/10/2022 को करने के उपरान्त भी वांछित अभियुक्त हृदयनारायण मिश्र उपरोक्त द्वारा न्यायालय द्वारा जारी आदेशिका का उलंघन एवं अवहेलना लगातार करत रहा  वांछित अभियुक्त हृदयनारायण मिश्र उपरोक्त के विरुद्ध धारा 174ए भादवि0 का अभियोग दर्ज कराते हुए आरोप पत्र प्रेषित किया गया था।

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!