Mumbai News : वाग्धारा सम्मान समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के हाथों आचार्य पवन त्रिपाठी समेत 14 विभूतियां सम्मानित

Naya Savera Network
मुंबई। साहित्य, संस्कृति और सामाजिक चेतना के संवर्धन में पिछले चार दशकों से कार्यरत अग्रणी संस्था 'वाग्धारा' और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार नेटवर्क 'भारत एक्सप्रेस' के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अंधेरी (वेस्ट) स्थित मुक्ति ऑडिटोरियम में "वाग्धारा सम्मान समारोह 2026" का ऐतिहासिक व भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल थे, जिन्होंने देश भर से चुनकर आईं 14 अद्वितीय प्रतिभाओं को अपने कर-कमलों से सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में 'भारत एक्सप्रेस' के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय मंच पर उपस्थित रहे। राजभवन के उच्चतम प्रोटोकॉल के अनुसार तैयार किए गए मंच पर मुख्य अतिथि राज्यपाल महोदय के साथ विशिष्ट अतिथि उपेंद्र राय, वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ. वागीश सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश्वरी सिंह 'महक', सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, चयन समिति के अध्यक्ष श्री जयंत देशमुख और प्रस्तावक समिति के अध्यक्ष अरविंद शर्मा राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम का अत्यंत सफल और मंत्रमुग्ध कर देने वाला सूत्र संचालन अरविन्द शर्मा राही और रवि यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वाग्धारा एनजीओ के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि वाग्धारा संस्था पिछले 40 वर्षों से साहित्य, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में जो अलख जगा रही है, वह वास्तव में अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। अपने आशीर्वचन और व्याख्यान में राज्यपाल महोदय ने वर्तमान परिदृश्य पर गहराई से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में समाज सेवा, पत्रकारिता, सिनेमा, रंगमंच, विज्ञान और शिक्षा जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से काम करने वाले सच्चे और अच्छे लोगों को ढूंढना बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है। ऐसे समय में वाग्धारा और भारत एक्सप्रेस ने देश के कोने-कोने से ऐसी वास्तविक प्रतिभाओं को खोज निकाला है, जिन्होंने समाज को आगे बढ़ाने में अपना जीवन लगा दिया। राज्यपाल महोदय ने ज़ोर देकर कहा कि ग्रामीण स्तर पर बदलाव लाने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं से लेकर राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष दिग्गजों तक—भारत के अलग-अलग राज्यों और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली इन अनमोल प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर सम्मानित करना स्वयं को गौरवान्वित करने जैसा है। समारोह के इस गौरवशाली 10वें संस्करण में कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी व उत्कृष्ट योगदान देने के लिए बस्तर के डॉ. राजाराम त्रिपाठी को सर्वोच्च 'वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान 2026' से नवाजा गया। इसके साथ ही, भारतीय सिनेमा और अभिनय जगत के शीर्ष स्तंभ वरिष्ठ अभिनेता रज़ा मुराद और हिंदी व मराठी रंगमंच व फिल्मों के अत्यंत लोकप्रिय अभिनेता सचिन खेड़ेकर को 'वाग्धारा नवरत्न सम्मान' से विभूषित किया गया। ज्योतिष विज्ञान व संस्कृत के प्रकांड विद्वान और सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट (मुंबई) के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी को इस वर्ष का 'डॉ. शंकरलाल सारस्वत स्मृति वाग्धारा सम्मान' प्रदान किया गया। वहीं पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक को 'नेत्रपाल सिंह स्मृति रेल सेवा सम्मान' और सुश्री नीता बाजपेई को 'संध्या पांडेय स्मृति वाग्धारा सम्मान' दिया गया। इनके अतिरिक्त, अपने-अपने क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करने वाली विभूतियों में शिक्षा के लिए डॉ. सदानंद भोसले (पुणे), निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए श्री मृत्युंजय बोस (वसई, महाराष्ट्र), भाषा सेतु हेतु डॉ. नामदेव गौडा (बीजापुर, कर्नाटक), लोककला के लिए शिवपूजन शुक्ल (गोंडा), निस्वार्थ समाज सेवा के लिए डॉ.आलोक सोनी (दतिया, मध्य प्रदेश), मानव कल्याण व न्याय के लिए श्रीमती स्वाति चौहान (पूर्व न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट मुंबई) तथा संगीत साधना के लिए डॉ. स्मृति त्रिपाठी (दिल्ली) को 'वाग्धारा नवरत्न सम्मान 2026' प्रदान किया गया। प्रेस नोट जारी करते हुए वाग्धारा के महासचिव एडवोकेट भार्गव तिवारी ने समारोह को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए मुंबई के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और मीडिया जगत का सहृदय आभार व्यक्त किया। समारोह का शुभारंभ सुप्रसिद्ध लोक गायक विनोद दुबे के गीतों से हुई।गायिका श्रद्धा मोहिते ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सभी सम्मानमूर्तियों ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। अवधेश कुमार पांडेय,सुरेश तिवारी यश,नरेंद्र कोठेकर,मनीषा जोशी,नंदिता माज़ी शर्मा,बेला बारोट, विनीता टंडन यादव,देव फौजदार,मुस्तफ़ा यूसुफ़अली गोम,सुनील पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी ,आरती राजदान और कमर हाजीपुरी समारोह में सक्रिय सहभागिता की।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!