मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए कुल सात शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष छह मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया।
नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों का समन्वय के साथ प्रभावी समाधान करना है।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक (अपराध) इरफान अली, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Contact-9956972861,%209956973761.jpg)

