Jaunpur News : जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Team NSN
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नदी गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष के सौरभ कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे उनके पट्टीदार अजीत कुमार उर्फ पंडित, मुकेश, प्रदीप उर्फ लाला, विजय, प्रेमा देवी, अंतिम देवी तथा रीना देवी उनकी जमीन पर रखी नाद हटाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता, भाई, बहन और मां भी घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष की प्रेमा देवी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर अखिलेश, सौरभ, संचित, आंचल, दीक्षा, सुनीता, अच्छेलाल तथा मनीष जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक पक्ष से सात तथा दूसरे पक्ष से आठ लोगों समेत कुल 15 नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!