Jaunpur News : दलित युवक से मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Team NSN
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के सहरमा (दुर्गागंज) गांव में खेत में धान की रोपाई को लेकर हुए विवाद में एक दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ बीएनएस एवं एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त गांव निवासी हुसैनी पुत्र मूसे धइकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत में धान की रोपाई करने गया था। इसी दौरान गांव के अवधेश, दिनेश, मक्खन तथा सरस्वती ने आरोप है कि उसे खेत में धान लगाने से रोक दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व हाथ-पैर से मारपीट कर दी। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहू के साथ भी मारपीट की गई। हमले में हुसैनी का सिर फट गया, जबकि मुंह पर प्रहार से उसका एक दांत टूट गया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद थाने में तहरीर दी गई। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महिला समेत चारों आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 117(2), 351, 352 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3(2)(va) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!