खुटहन, जौनपुर। सुइथाखुर्द गांव के पंचायत भवन के पास से पुलिस ने शुक्रवार की रात चोरी की योजना बना रहे एक शातिर चोर को तमंचा, कारतूस तथा चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजारों के साथ गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त पंचायत भवन के बरामदे में दो युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आकाश यादव को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी सचिन सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़ा गया आकाश यादव सरपतहा क्षेत्र के कायमगंज गांव का निवासी है।तलाशी में आरोपित के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, प्लास, रेती और चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित ने गत 22/23 जुलाई की रात रसूलपुर, फिरोजपुर और अहरपुर में दुकानों का ताला तोड़ने का प्रयास करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)