बरसठी, जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शनिवार को कंपोजिट विद्यालय गोरापट्टी की ओर से 'स्कूल चलो अभियान' के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि अपना दल (एस) के जिला महासचिव सह प्रभारी मछलीशहर नितेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राओं ने गांव में भ्रमण कर लोगों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षा के अधिकार और सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संतलाल गौतम ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और सभी की सहभागिता से ही शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। इस अवसर पर शिक्षक बेचनलाल, विजय कुमार, तेजस पांडे, विद्यालय अध्यक्ष गुलाब सिंह अन्य लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur News : हरि झंडी दिखाकर निकली 'स्कूल चलो' जागरूकता रैली
जुलाई 11, 2026

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)