Jaunpur News : आश्वासन पर टूटा अन्ना का आमरण अनशन

Naya Savera Network

 
15 जुलाई तक डॉक्टर, स्टाफ व उपकरण उपलब्ध कराने का भरोसा, मांगें पूरी न होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

बरसठी, जौनपुर। जयरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मियों और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की तैनाती की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना का आमरण अनशन शनिवार को उप जिलाधिकारी नवीन कुमार के आश्वासन पर समाप्त हो गया। एसडीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से दूरभाष पर वार्ता कर 15 जुलाई तक अस्पताल में स्थायी डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य कर्मचारियों की तैनाती और आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने अन्ना को मिठाई खिलाई और पानी पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। अन्ना शुक्रवार सुबह से पीएचसी परिसर में आमरण अनशन पर बैठे थे। उनका कहना था कि करीब 20 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद 9 जुलाई को जिलाधिकारी और सीएमओ के संयुक्त आदेश से अस्पताल का संचालन शुरू तो कर दिया गया, लेकिन अब तक यहां स्थायी डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वार्ड स्टाफ, स्वीपर और चौकीदार की तैनाती नहीं हो सकी है। बेड, स्ट्रेचर, लैब सामग्री सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का भी अभाव बना हुआ है। फिलहाल वर्तमान में सीएचसी बरसठी से चिकित्सकों की अस्थायी ड्यूटी लगाई जा रही है, जिससे अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। शनिवार दोपहर मौके पर पहुंचे एसडीएम नवीन कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण किया और सीएमओ से वार्ता कर व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रधान को अस्पताल भवन और परिसर में उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों व घास की तत्काल साफ-सफाई कराने के भी निर्देश दिए। हालांकि, अनशन समाप्त होने के बाद अन्ना ने कहा कि यदि 15 जुलाई तक सभी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह 20 जुलाई से पुनः अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी मछलीशहर डॉ. अजय सिंह, डॉ. सूर्यभान पटेल, डॉ. एम.एल. भारती, गंगा सिंह, राकेश शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!