Jaunpur News : छत की पटिया टूट कर गिरी,काम कर रहे राजगीर की मौत

Naya Savera Network
जफराबाद, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के जमालपुर गांव में बुधवार  को छत की पटिया टूट कर गिरने से 55 वर्षीय राजगीर मिस्री की मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी मदन चौहान पुत्र रामधनी चौहान राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। गांव के ही निवासी बुद्धू गुप्ता के मकान पर दूसरे मंजिल के कमरे पर पटिया रखा जा रहा था।पटिया रखते समय एक पटिया टूट गयी। उसी पटिया पर मदन चौहान मौजूद थे।वह पटिया सहित नीचे गिर गए। 
उन्हें मौजूद लोग उपचार के लिए चिकित्सक के पास लिवा गए। वहां उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार पुत्र है। पत्नी व परिवार का रो रोकर बुरा हाल बेहाल है। उधर किसी ने घटना की जानकारी थानाप्रभारी जलालपुर सतेंद्र विक्रम सिंह को दे दिया। वह भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। हालांकि परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। थानाप्रभारी श्री सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने बताया कि घटना हम लोगों के सामने हुई है।हमे पोस्टमार्टम नही करवाना है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!