मुम्बई। पूर्व विधायक बृजेश सौरभ मिश्र जी का जन्मोत्सव मंगलवार को प्रतापगढ़, लखनऊ और मायानगरी मुम्बई में धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रतापगढ़ विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सौरभ जी के समर्थकों ने केक काट कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जे वरिष्ठ नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह, चंदन सिंह, नीतीश श्रीवास्तव, सुजीत पांडेय, मनीष पांडेय, सीलू पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इसी तरह से अंतू, कोहड़ौर एवं अन्य स्थानों पर भी जन्मोत्सव मनाया गया। लखनऊ विधायक आवास पर भी बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित होकर जन्मोत्सव का आनंद उठाया। इसी तरह से मुंबई में भी प्रतापगढ़ प्रवासियों ने पूर्व विधायक का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। नवी मुंबई के घनसोली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक के शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जन्मोत्सव का लुत्फ उठाया।
इस समय नवभारत के वरिष्ठ उप सम्पादक राकेश पांडेय, जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मिश्र, दैनिक भाष्कर के वरिष्ठ पत्रकार राजहंस पांडेय, भारत संवाद के सम्पादक अरविंद शर्मा, सौराष्ट्र के ठाणे प्रभारी संजय राय, समाजसेवी दिवाकर पांडेय, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बन्धु उपस्थित थे। इस समय विधायक आवास पर पूर्व विधायक सौरभ जी ने उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी के भी जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है। ये पेड़ जहां उत्सव की रौनक बढ़ाएंगे, वहीं भविष्य में पर्यावरण बचाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सौरभ जी ने कहा कि हमारा जन्मोत्सव तभी सार्थक होगा, जब समाज के अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति आत्मनिर्भर और शिक्षित हो, इसलिए हमारे शुभचिंतक समाज के उत्थान पर विशेष धयान दें।



