Jaunpur News : संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यो की समीक्षा बैठक

Team NSN
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में सोमवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के रात्रि विश्राम हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
आगामी शीतकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नगर निकायों में पर्याप्त रैन बसेरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि निराश्रित व्यक्तियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी एवं अन्य परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को भी अस्थायी रूप से सुरक्षित ठहरने की सुविधा मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भवनों की दीवारों पर शासन की जनकल्याणकारी एवं जागरूकता संबंधी योजनाओं की आकर्षक पेंटिंग कराई जाए, जिससे आमजन को योजनाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सके।
उन्होंने नगर निकायों में संबंधित थाना प्रभारियों के समन्वय से प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निकाय में सिटी फॉरेस्ट विकसित करने पर विशेष जोर देते हुए अधिकाधिक पौधरोपण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। नगर निकायों में पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से इन निर्देशों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!