Jaunpur News : आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Team NSN

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या औपचारिकता स्वीकार नहीं की जाएगी, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों का पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे विवादों का स्थायी समाधान हो सके और कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने पाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि माननीय न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। 
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!