Jaunpur News : पशुओं को एफएमडी से बचायें दुग्ध उत्पादन बढ़ाये

Naya Savera Network
खुरपका मुँहपका रोग (एफ०एम०डी०) का टीकाकरण अभियान (ऑठवा चरण) टीकाकरण अभियान 22 जुलाई से 08 सितम्बर 2026 तक

जौनपुर। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० संजय ने अवगत कराया है कि एफ०एम०डी० रोग एक विषाणु जनित रोग है यह एक संक्रामक बीमारी है। यह बीमार पशुओं से स्वस्थ पशुओं में फैलती है। इस रोग से गोवंश एवं महिषवंश अत्यधिक प्रभावित होते है। इस रोग का मुख्य लक्षण पशुओं को बुखार आना, खाना छोड़ देना, दूध देना बन्द कर देना, मुँह और खुर में छाले पड़ना, पशुओं का लंगड़ाना इत्यादि। रोग के प्रसार को रोकने के लिये टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। खुरपका मुँहपका रोग के प्रसार को रोकने के लिए 22 जुलाई 2026 से 08 सितम्बर 2026 तक 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान (ऑठवा चरण) चलाया जायेगा। 

जनपद जौनपुर को प्राप्त वैक्सीन की मात्रा- 570550 डोज जनपद जौनपुर में कुल पशुओं की संख्या 632664 गौवंशीय पशुओं की संख्या - 295060, महिषवंशीय पशुओं की संख्या- 337604, कुल ग्राम पंचायतों की संख्या - 1740, कुल पशुपालकों की संख्या - 200000, जनपद जौनपुर में विकास खण्ड की संख्या - 21, पशुचिकित्सालयों की संख्या-36, गठित टीमों की संख्या - 43, टीम का विवरण- उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी/पशुचिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, च०श्रे०क०/ पैरावेटों, एफ०एम०डी० वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक पशुचिकित्सालयों पर कोल्डचेन की व्यवस्था है।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!