Jaunpur News : स्कूल चलो अभियान को लेकर धर्मापुर में निकली जागरूकता रैली, हुई गोष्ठी

Naya Savera Network
जौनपुर। विकास खंड धर्मापुर में स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर रहे। 
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट के साथ हुआ। अपने संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने कहा कि “कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।“ उन्होंने शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।
इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई, क्षेत्रवासियों को शिक्षा के महत्व, नियमित विद्यालय उपस्थिति तथा परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध निःशुल्क सुविधाओं के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय की मुख्य धारा से जोड़ते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हरिनाथ यादव, कमलेश कुमार यादव, महेंद्र कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, विक्रम प्रकाश, हवलदार राम, मनीष, सुजीत श्रीवास्तव एवं संगीता राय सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!