Jaunpur News : बीएसए समीर का ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण, कूपा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोका

Naya Savera Network
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने शुक्रवार सुबह से जनपद के विभिन्न विकासखंडों में आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कहीं उत्कृष्ट व्यवस्थाएं मिलीं तो कहीं लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की गई।
सुबह 8:15 बजे विकासखंड मुफ्तीगंज के प्राथमिक विद्यालय ओझैनिया में बीएसए ने प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को नियमित उपस्थिति और अनुशासन का संदेश दिया। विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित मिले तथा परिसर की स्वच्छता, डीबीटी, कंपोजिट ग्रांट के उपयोग और मध्याह्न भोजन व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर पूरे स्टाफ की सराहना की।
इसके बाद 9 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरियारी (केराकत) का निरीक्षण किया गया। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले, स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन और बच्चों का अधिगम स्तर बेहतर पाया गया। स्वच्छ वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और वित्तीय प्रबंधन की बीएसए ने प्रशंसा की।
9:35 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुरुहरी में सहायक अध्यापिका माया सिंह मातृत्व अवकाश पर मिलीं, जबकि अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। बीएसए ने छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए।
10 बजे प्राथमिक विद्यालय सरायवीरू में सहायक अध्यापिका शशिकला विश्वकर्मा आकस्मिक अवकाश पर थीं। अन्य सभी शिक्षक उपस्थित मिले। बीएसए ने स्कूल चलो अभियान को गति देने, अभिभावकों से नियमित संपर्क बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय चौरा में सभी शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन छात्र उपस्थिति कम और बच्चों का अधिगम स्तर अपेक्षाकृत कमजोर पाया गया। इस पर बीएसए ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य में तत्काल सुधार, नियमित अभ्यास और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने की कड़ी चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई कंपोजिट विद्यालय कूपा (डोभी) में हुई। यहां 130 नामांकित छात्रों के सापेक्ष केवल 59 छात्र उपस्थित मिले। कम उपस्थिति और पदीय दायित्वों में शिथिलता को गंभीर मानते हुए बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए तथा अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया।
दौरे के अंतिम चरण में बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय ककरापार, प्राथमिक विद्यालय चंदवक, पीएम श्री विद्यालय महादेवा एवं जूनियर हाई स्कूल महादेवा का भी निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों में कर्मचारी उपस्थित मिले। बीएसए ने स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) की प्रगति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने, शासकीय योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!