Jaunpur News :नीट में तीन छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Naya Savera Network

चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) में क्षेत्र के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है। दियावा, खोइरी और हंसिया गांव के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक व रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दियावा गांव निवासी प्रवेश शुक्ला के पुत्र आयुष शुक्ला ने 720 में 602 अंक प्राप्त कर 99.52 पर्सेंटाइल हासिल की। सामान्य वर्ग में उनकी कैटेगरी रैंक 3872 तथा ऑल इंडिया रैंक 9215 रही। वहीं, खोइरी गांव निवासी राजेश शुक्ला की पुत्री जान्हवी शुक्ला ने 720 में 638 अंक प्राप्त कर 99.87 पर्सेंटाइल हासिल की। सामान्य वर्ग में उनकी कैटेगरी रैंक 1271 तथा ऑल इंडिया रैंक 2494 रही। इसी क्रम में हंसिया गांव निवासी अच्छेलाल बिंद के पुत्र बृजेश कुमार बिंद ने 720 में 574 अंक प्राप्त कर 98.93 पर्सेंटाइल हासिल की। ओबीसी (एनसीएल) वर्ग में उनकी कैटेगरी रैंक 9994 तथा ऑल इंडिया रैंक 20941 रही। तीनों विद्यार्थियों की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!