Jaunpur News : कमरे के निर्माण को लेकर विवाद, दोनों पक्षों की तहरीर पर सात नामजद

Naya Savera Network
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के सहरमा गांव में आबादी की जमीन पर कमरे के निर्माण को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र भारत लाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपनी आबादी की भूमि में कमरा बनवा रहे थे। आरोप है कि निर्माण कार्य का लालचंद विरोध करने लगे। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। इसके बाद आरोप है कि उसी दिन लालचंद, जगदीश, निकेश और निलेश लाठी-डंडे लेकर पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए उनके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार घटना में परिवार के कई लोगों को चोटें आईं और जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, दूसरे पक्ष की रीता पत्नी लालचंद गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद को लेकर राम सिंह, रोहित और विक्रम ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे उनके पति लालचंद को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंचे पुत्र निकेश और शनि के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता के अनुसार घटना में पति व पुत्र के सिर तथा शनि के हाथ में चोटें आईं। आरोप है कि विपक्षियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष की शिकायत पर लालचंद, जगदीश, निकेश और निलेश तथा दूसरे पक्ष की शिकायत पर राम सिंह, रोहित और विक्रम के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!