Jaunpur News : दिल्ली लाठीचार्ज पर मड़ियाहूं अधिवक्ता आक्रोशित, दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से रहे विरत

Team NSN
मड़ियाहूं, जौनपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।

तहसील बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा और महामंत्री अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिल्ली पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की सर्वसम्मति से कड़ी निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और छात्रों पर की गई कार्रवाई निंदनीय है।

महामंत्री अशोक कुमार यादव ने कहा कि सरकार छात्र हितों की अनदेखी कर रही है। शांतिपूर्ण आंदोलन पर इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र के लिए काला दिन है।

बैठक में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रस्ताव पारित कर बुधवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अमरजीत यादव, देवेंद्र कुमार दुबे, राजेश कुमार यादव, राजू, धर्मेंद्र कुमार राजभर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर  प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह  प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!