Jaunpur News : ग्रामीण विकास योजना का शुभारंभ

Naya Savera Network
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकासखंड की गणेशपुर एवं लखरांव ग्राम पंचायतों में गुरुवार को विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम-जी) योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों को सरकार की विकास एवं रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत पात्र ग्रामीणों को अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। साथ ही गांवों के समग्र विकास में जनभागीदारी पर भी जोर दिया गया।गणेशपुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास तभी संभव है,जब आमजन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।इसी क्रम में लखरांव ग्राम पंचायत में भी योजना के शुभारंभ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को योजना की विशेषताओं, पात्रता तथा उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बिसेन ने की,जबकि संचालन प्रमोद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र दुबे, रतन श्रीवास्तव, दशरथ सिंह, बग्गड़ सिंह, ग्राम प्रधान गुलाब यादव, एडीओ आईएसबी दीप कुमार श्रीवास्तव, सचिव राना सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!