Jaunpur News : जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Naya Savera Network
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. ने आज टी.डी. लॉ कॉलेज एवं टी.डी. कॉलेज परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए केंद्र व्यवस्थापक/संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन आयोजन हम सभी की जिम्मेदारी है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं परीक्षा अवधि के दौरान सुचारु रूप से संचालित रहें तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन 02 एवं 03 जुलाई, 2026 को दो-दो पालियों में तथा 04 जुलाई, 2026 को प्रथम पाली में कराया जाएगा। जनपद में परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की सतत एवं प्रभावी निगरानी के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 05 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 08 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!