Jaunpur News : रीलबाज शिक्षक पर छात्राओं से फोन पर संपर्क का आरोप

Naya Savera Network

कार्रवाई नहीं होने से शिक्षक के प्रति बढ़ी अभिभावकों की नाराजगी

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के एक शिक्षक के व्यवहार को लेकर इन दिनों अभिभावकों में असंतोष देखा जा रहा है। कुछ अभिभावकों का आरोप है कि अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाला एक युवा शिक्षक, जो सोशल मीडिया पर रील बनाने के कारण भी चर्चा में रहता है, वरिष्ठ कक्षाओं की कुछ छात्राओं से अलग-अलग बहानों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास करता है।
अभिभावकों का कहना है कि वह छात्राओं से व्यक्तिगत बातचीत बढ़ाने की कोशिश करता है। उनका यह भी आरोप है कि बातचीत के दौरान वह तरह-तरह के आश्वासन देकर छात्राओं से संपर्क बनाए रखने का प्रयास करता है। कुछ छात्राओं ने स्वयं को इस व्यवहार से असहज महसूस होने की बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद कई अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से शिकायत की।

 शिकायत करने वाले अभिभावकों का कहना है कि मामले से विद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया है,लेकिन अब तक उन्हें किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। इसी कारण अभिभावकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, गरिमा और विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है।क्षेत्र के लोगों का भी मानना है कि यदि किसी शिक्षक के व्यवहार को लेकर बार-बार शिकायतें सामने आ रही हैं, तो विद्यालय प्रबंधन को मामले का संज्ञान लेकर अपने स्तर पर आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाने चाहिए। उनका कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई होने से छात्राओं और अभिभावकों का विश्वास बना रहेगा तथा विद्यालय की गरिमा भी कायम रहेगी।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!