Jaunpur News : नीट में गरिमा यादव का शानदार प्रदर्शन, 613 अंक हासिल कर बढ़ाया जौनपुर का मान

Naya Savera Network
जौनपुर। ग्राम जमालपुर की प्रतिभाशाली छात्रा गरिमा यादव ने नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में 613 अंक, 99.67 परसेंटाइल तथा ऑल इंडिया रैंक 6578 प्राप्त कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

गरिमा यादव के पिता धनंजय यादव नारायण दत्त सिन्हा इंटर कॉलेज, सराय हरखू में शिक्षक हैं। बेटी की इस सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

गरिमा की सफलता मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े लक्ष्य हासिल करने का सपना देखते हैं। परिजनों ने विश्वास जताया कि गरिमा आगे चलकर एक कुशल, संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!