Jaunpur News : एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण महाअभियान जनपद में व्यापक तैयारी, 12 जुलाई को विशाल पौधरोपण कार्यक्रम

Naya Savera Network
नोडल अधिकारी ने बैठक कर पौधरोपण महाअभियान तैयारी की ली जानकारी 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर में 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियाँ पूरी गति से चल रही हैं। इस महाअभियान की बैठक लोक निर्माण विभाग (डाक बंगला) में महानिदेशक मत्स्य/नोडल अधिकारी पौधारोपण मा. धनलक्ष्मी जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने बताया कि जनपद को कुल 60,73,400 पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है और इसे शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान आरंभ कर दिया है। मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम विकास खण्ड करंजाकला के काफरपुर में आयोजित होगा, जिसमें राज्य मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव भाग लेंगे।
जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम सतत सक्रिय है। कंट्रोल रूम सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ समन्वय कर अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा कर रहा है। गड्ढों की खोदाई, पौधों का उठान व वितरण तथा वृक्षारोपण स्थलों की तैयारियों की अद्यतन जानकारी कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।
डीएफओ  ने बताया कि वन विभाग ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की है। नर्सरियों से पौधों का उठान तीव्र  गति से किया जा रहा है तथा ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों को पौधों का वितरण जारी है। साथ ही पूर्व में तैयार किए गए गड्ढे और भूमि की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है।
जिला प्रशासन ने आमजन, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से इस महाअभियान में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम को जनआंदोलन की तरह चलाया जाए और लगाए गए प्रत्येक पौधे की दीर्घकालिक सुरक्षा, सिंचाई तथा नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए।
कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित उन विभागों को विशेष सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं जिनके लक्ष्य अधिक आवंटित हैं। पौधारोपण स्थलों का पूर्व सत्यापन, गड्ढों की तैयारी, पौधों की उपलब्धता व उठान, सिंचाई, जियो-टैगिंग और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। समन्वय व सतत मॉनिटरिंग के लिए वन विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है।
जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से किसी भी प्रकार की सूचना, समन्वय या सहायता हेतु 05452-260204, 9454417563 संपर्क नंबर हैं। 
इस अवसर पर डीएफओ दिव्या,मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, पी. डी.के के पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, डी.पी.आर. ओ. नवीन सिंह, डी सी  मनरेगा, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!