चन्दवक। क्षेत्र के बरौटी गांव में मोबाइल देखने से मना करने पर बेटों और बहु द्वारा पिता को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरौटी (चवरवर) गांव निवासी पीड़ित शिवपूजन नाविक का आरोप है कि बीते 5 जुलाई को दिन भर बस मोबाइल देखने की बात को लेकर अपनी बहू बेटों को टोका था। इसको लेकर उनका बेटा धर्मेंद्र नाविक उनसे विवाद करने लगा। शिवपूजन का आरोप है कि नाराज हुए धर्मेंद्र और रवि तथा बहू रीमा देवी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे उनको काफी चोटें आई है। बीच-बचाव करने पहुंचे रविंद्र नाविक को भी आरोपियो ने मारपीट कर घायल कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)