शौचालय की व्यवस्था और परिसर में गड्ढे चारों तरफ गंदगी देखकर जताई नाराजगी,अमृत भारत योजना के कार्यों की भी समीक्षा
मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। गुरुवार को उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने जौनपुर जंक्शन का औचक निरीक्षण कर स्टेशन पर अवस्था की बदहाली हाल देखकर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में कई खामियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
डीआरएम ने स्टेशन के शौचालयों की बदहाल स्थिति और परिसर में बने गड्ढों पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर मरम्मत और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे पुलिस बूथ को दूसरी उपयुक्त जगह स्थानांतरित करने का भी आदेश दिया।
इस दौरान अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया। डीआरएम ने निर्माण कार्यों को अगले 3 से 4 माह के भीतर हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मानसून के मद्देनजर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, जल निकासी और यात्री सुविधाओं की भी बारीकी से समीक्षा की।
पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने"स्टेशन पर मिली कमियों को जल्द दूर करने को कहा हैं। यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमृत भारत योजना के कार्य तय समय में पूरा करने को संबंधितों को चेताया। इससे पूर्व डीआरएम ने जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंचकर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्य को देखने के बाद स्टेशन का निरीक्षण किया जिसके चलते कर्मचारियों में मामूली रूप से हलचल जैसा माहौल देखने को मिला।
बताया जाता है कि डीआरएम जौनपुर सिटी स्टेशन लगभग 2:30 बजे अपनी स्पेशल सैलून से पहुंचे और प्लेटफार्म पर उतरने के पश्चात सीधे अमृत भारत योजना के तहत हो रहे स्टेशन पर निर्माण को देखने के लिए चल पड़े। तत्पश्चात डीआरएम ने स्टेशन मास्टर ऑफिस,बुकिंग ऑफिस वेटिंग रूम और प्लेटफार्म नंबर एक का निरीक्षण करने के बाद लगभग 3:45 बजे सीधे जौनपुर जंक्शन के लिए रवाना हो गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने गाजीपुर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या एक 1419 व 122 42 के ठहराव की मांग की गई। डीआरएम सुशील वर्मा ने ट्रेन के ठहराव का आश्वासन दिया।इस दौरान सीनियर.D.C.M प्रशांत कुमार सीनियर.D.O.M रजनीश कुमार श्रीवास्तव, वाणिज्य निरीक्षक सुल्तानपुर विवेक त्रिपाठी, स्टेशन उपाधीक्षक पीके प्रियदर्शी, आरक्षण पर्यवेक्षक नुराग तिवारी, जौनपुर जंक्शन स्टेशनरी चेक पीके यादव, यातायात निरीक्षक नवीन कुमार आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अजय कुमार, जीआरपी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार गोंड के अलावा आरपीएफ और जीआरपी के भारी संख्या में जवानों के साथ ही रेलवे कर्मचारी मौजूद थे।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)