मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहियापुर सहाबुद्दीनपुर में बीती रात मामूली बात को लेकर पट्टीदारों ने दो महिलाओें समेत तीन लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें पुलिस ने घायलों का चिकित्किय परीक्षण कराया लेकिन मामला दर्ज नहीं किया।
घटना बुधवार रात लगभग 9:30 बजे की बताई जा रही है। चुन्नी बेगम पत्नी स्वर्गीय हबीब उम्र लगभग 62 वर्ष, परवीन उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी स्वर्गीय साबित अली की घर में रह रहे पट्टारों से कहासुनी के दौरान लाठी डंडे से पीटकर दोनों को घायल कर दिया गया। हमलावरों से बचाने के लिए गया सलमान 28 साल पुत्र हबीबउल्लाह को भी पीटकर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी घायलों का उपचार एवं चिकित्सकिय परीक्षण जिला अस्पताल में कराया लेकिन महिला संग हुए इस अपराध का मामला पंजीकृत नहीं किया। जिसकी स्थानीय लोगों में काफी चर्चा हो रही है।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)