Jaunpur News : डीएम एसपी ने परखीं सुरक्षा सम्बन्धी तैयारियां

Team NSN
पूर्वांचल विवि में राज्यपाल के आगमन को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण
जौनपुर। राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के दृष्टिगत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, वीआईपी आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, मंच, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का गहन निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वेयरहाउस में  रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए तथा सभी अभिलेख निर्धारित मानकों के अनुरूप अद्यतन रखे जाएं। साथ ही निर्वाचन संबंधी उपकरणों के रखरखाव एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!