बक्शा, जौनपुर। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर बुधवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश कुमार कनौजिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह द्वारा जुलाई माह में फलदार पेड़ एवं पौधों लगाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की विधि की जानकारी प्रदान की। प्रसार वैज्ञानिक डाक्टर सुरेंद्र कुमार सोनकर ने पौधों में उर्वरक, प्रबंधन एवं पर्यावरण और संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान दर्जनों किसानों को एक पौध माँ के नाम के तहत निःशुल्क प्रदान किया गया।
Jaunpur News : वन महोत्सव कार्यक्रम में वितरित हुआ पौधा
जुलाई 08, 2026
Tags


