Jaunpur News : एथलेटिक्स चैंपियनशिप के विजेता के माता-पिता का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया सम्मान

Naya Savera Network
खेलमंत्री के गृह जनपद में खेल की सुविधा न होना सरकार की विफलता का जीत जागता प्रमाण: अजय राय
मछलीशहर, जौनपुर। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रोवर में राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता रोहित यादव के पैतृक आवास ग्राम अदारी डबिया में पहुंच कर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पदक विजेता रोहित यादव के पिता सभाजीत यादव और माता पुष्पा देवी को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह,और पुष्प भेंटकर सम्मानित किया। पदक विजेता के माता-पिता और परिजनों को सम्मानित करने के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पहचान किसी की मोहताज नहीं होती है, असली प्रतिभा गांव और किसानों के घर से ही निकलता है, अजय राय ने रोहित यादव के पिता सभाजीत यादव को बधाई देते हुए कहा कि रोहित यादव ने जेवलिन थ्रोवर में पदक प्राप्त कर देश स्तर पर जनपद जौनपुर का नाम रौशन किया है। अजय राय ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री के गृह जनपद जौनपुर में खेल की कोई सुविधा न होना चिंता का विषय है, तथाकथित डबल इंजन वाली सरकार की विफलता का जीता जागता प्रमाण है।सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाओं को उभरने नहीं देना चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एथलेटिक्स चैम्पियन रोहित यादव का उदाहरण देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के नौजवानों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा वर्ग को देश का मान सम्मान बढ़ाने के लिए अपने भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए। अजय राय ने रोहित को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी से मुलाकात कराने का वादा किया। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा.प्रमोद कुमार सिंह जो एवं शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने भी रोहित यादव के माता-पिता को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, डा. राकेश मिश्र मंगला गुरु, विनय तिवारी, अरुण शुक्ला, कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय, अमन शुक्ला, आकाश शुक्ला, प्रशांत सिंह, शहनवाज मंजूर मुहम्मद सैफ, लहरी नेता, इरशाद खान, जब्बार अली सलमानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!