जौनपुर। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन, जौनपुर द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमानंद झा (एडीएम, जौनपुर) रहे। विशिष्ट अतिथियों में कर्नल आलोक कुमार सिंह, विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. हरिनाथ यादव, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. मंजू यादव, बदलापुर के पूर्व लोकप्रिय विधायक बाबा दूबे, पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह तथा मां दुर्गा स्कूल के प्रबंधक मुन्ना सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राम अभिलाष पाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का राज यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर द्वितीय विश्व युद्ध के शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद की 8 वीर नारियों को 2,000 रुपए का चेक एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके अद्वितीय त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद के सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में नील दीप एकेडमी, जौनपुर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस सफल आयोजन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन, जौनपुर के संरक्षक कैप्टन अजीत पांडेय, अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, संयोजक डी.के., कार्यवाहक अध्यक्ष के.के. सिंह, महासचिव बलराम सिंह, संयुक्त सचिव देवेंद्र सिंह, के.के. दुबे, पेटी ऑफिसर राम सूरत यादव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सचिव लाल चंद मौर्य, तेज कुमार सिंह, राकेश सिंह, बनारसी यादव, राज बहादुर पाल, बिंदु सिंह, सुनील, त्रिलोकी नाथ शुक्ला सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य, पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%AA%E0%A5%8B%E0%A4%B7%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20%E0%A4%8F%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%8F%E0%A4%B6%E0%A4%A8%20%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%2010%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%82%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A2%E0%A5%87%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpeg)