Jaunpur News : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

Team NSN
सुजानगंज, जौनपुर। सुजानगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मुकदमे में वांछित आरोपी दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार थाना सुजानगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 268/2026, धारा 108 भारतीय न्याय संहिता में वांछित आरोपी दिलीप कुमार पुत्र स्वर्गीय रामबली गौतम, निवासी रायपुर कला, थाना सुजानगंज को 26 जुलाई को शांतिनगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय, मुख्य आरक्षी जितेश कुमार और आरक्षी सच्चिदानंद पासवान शामिल रहे।

पब्लिक इंटर कालेज केराकत प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

अजीत प्रजापति जिलाध्यक्ष-भाजपा जौनपुर की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

गोविंद मिश्रा अवर अभियंता II मर्चेन्ट नेवी, महाराष्ट्र की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!