पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा
मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के करौरा गांव निवासी संदीप कुमार यादव की पत्नी अंजू यादव (30)ने घर में लगे एक खूटी में रस्सी और गमछा बांधकर झूल गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। पुलिस को मृतका के पति ने बताया कि वृहस्पतिवार की रात में अंजू भोजन बनाने खाने के बाद घर के कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार को सुबह जब सोकर नहीं उठी तो अंदर जाकर देखा तो खूंटी से फंदे के सहारे उसका शव लटक रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस शुक्रवार को मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कोत वाली वापस लौट आईं। मायका गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव में बताया गया है। मृतका की शादी वर्ष 2010 में हुई थी और वह दो बच्चों की मां थी। बड़ा पुत्र 15 वर्ष और दूसरी पुत्री 13 वर्ष की है। इस घटना को मायके पक्ष के लोग संदिग्ध मान रहें हैं। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि घटना में जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार को शाम प्रथम दृष्टया आत्म हत्या प्रकरण सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे विधिक कार्यवाही की जायेगी।


