पूर्वांचल किसान संगठन ने अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में गृहमंत्री को सौंपा ज्ञापन
चंदवक, जौनपुर। बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी पुलिस एनकाउंटर प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग के लिए पूर्वांचल किसान संगठन ने गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंत्रालय को सौंपा। ज्ञापन में सीबीआई व न्यायिक आयोग से निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। जांच से पुलिस एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों से जहां पर्दा उठेगा, वहीं जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास सुदृढ़ होगा।
गौरतलब हो कि पिछले महीने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की पुलिस द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया था। एनकाउंटर को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पर आरोप लग रहा है कि जिस समय पुलिस एनकाउंटर करने का दावा कर रही है वह उस वक्त निहत्था था। पूर्वांचल किसान संगठन ने अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में भोजपुर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी, और निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई व न्यायिक जांच की मांग की थी। शुक्रवार को सीबीआई व न्यायिक आयोग से जांच कराने की मांग से संबंधित ज्ञापन गृह मंत्रालय को सौंपा गया।

