Jaunpur News : विशेष टीईटी जल्द कराने का आश्वासन, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Naya Savera Network
लखनऊ/ जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी एवं प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा से भेंट कर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप विशेष टीईटी परीक्षा आयोजित किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने 16 जून के शासनादेश के आलोक में यूपीटेट परीक्षा परिणाम जो कि इसी माह के अंत तक आ जायेगा उसके बाद शेष बचे सेवारत नॉन टेट शिक्षकों आवश्यक सूचनाओं को मंगाकर अति शीघ्र विशेष टीईटी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विशेष टीईटी परीक्षा कराई जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू सहित विभिन्न कल्याणकारी निर्णयों पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार शिक्षकों के हितों के संरक्षण और उनके कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर 1 अप्रैल 2005 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ, मध्यान्ह भोजन योजना के खातों का संचालन विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से कराए जाने, तथा 69,000 शिक्षक भर्ती में नियुक्त शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में भी प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई।

बैठक में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री डॉ. अमित सिंह, मंडलीय मंत्री अजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण दुबे, अमित कुमार मिश्रा, राजेश सिंह 'टोनी', बलवंत सिंह, कुलदीप पाठक, संदीप शुक्ला सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!