Jaunpur News : माटीकला कारीगरों को योजनाओं की दी गई जानकारी

Naya Savera Network
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, मतापुर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माटीकला से जुड़े कारीगरों एवं प्रजापति समाज के लोगों को बोर्ड और उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पारंपरिक कारीगरों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनके आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सतीष चन्द्र गुप्ता ने माटीकला बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र आशुतोष सहाय पाठक ने उद्योग विभाग की स्वरोजगार एवं उद्यमिता से संबंधित योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश ने किया।

इस अवसर पर अतिथियों को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय एवं जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कारीगर और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

अनुपम मिश्रा युवा पत्रकार, जौनपुर की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

Kripa Shankar Singh

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!